Teacher’s Day 2026: हर व्यक्ति के जिंदगी में कोई ना कोई ऐसा व्यक्ति जरूर होता है, जिसने उसे सिर्फ किताबों का ही ज्ञान नहीं दिया बल्कि उसे दुनिया के तौर तरीके गलत सही के बीच अंतर को भी समझाया और सिखाया है, किसी के लिए वह स्कूल का शिक्षक होता है, किसी के लिए उसके माता-पिता जो जिंदगी में सही दिशा दिखने वाले गुरु की भूमिका निभाते हैं।
इन्हीं शिक्षकों के सम्मान में भारत में प्रत्येक वर्ष 5 सितंबर को Teacher’s Day यानी शिक्षक दिवस मनाया जाता है। शिक्षक दिवस हमारे शिक्षकों के प्रत्येक सम्मान कृतज्ञ और आदर व्यक्त करने का एक अवसर है। शिक्षक हमें सिर्फ विषयों का ज्ञान नहीं करवाते बल्कि वे व्यक्तिगत, चरित्र, सोच और भविष्य के निर्माण में भी अहम भूमिका निभाने वाले होते है।
शिक्षक दिवस मनाने की परंपरा को भारत में महान दार्शनिक, शिक्षाविद् और भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के सम्मान में शुरू किया गया था। जो हर साल स्कूल कॉलेज और शिक्षण संस्थानों में विशेष कार्यक्रम आयोजित करके मनाया जाता है,
इस दिन शिक्षक छात्र के रिश्ते को सम्मान देने के साथ-साथ देश के उन शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अपना उल्लेखनीय योगदान दिया है, तो चलिए आज के इस आर्टिकल के माध्यम से Teacher Day में किस दिन मनाया जाएगा? से जुड़ी सभी अपडेट्स को अच्छे से जानते और समझते हैं..
Teacher’s Day 2026: शिक्षक दिवस क्या है?
शिक्षक दिवस एक ऐसा दिवस है, जिस दिन विद्यार्थी अपने शिक्षकों को उनके द्वारा दिए गए योगदान और मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त कर पाते हैं, यह दिन केवल शिक्षकों को शुभकामनाएं देने का अवसर नहीं है, बल्कि शिक्षा और समाज निर्माण के क्षेत्र में शिक्षकों की अहम भूमिका को याद करने का भी दिन है।
भारत में Teachers Day 2026 यानी शिक्षक दिवस 5 सितंबर 2026 को मनाया जाएगा जबकि अलग-अलग देशों में शिक्षक दिवस अलग-अलग तिथियों पर मनाया जाता है। भारत में यह दिवस हर साल 5 सितंबर को ही मनाया जाता है, क्योंकि यह देश के महान शिक्षाविद और भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती से जुड़ी हुई है।
Teacher’s Day 2026: क्यों 5 सितंबर को ही मनाया जाता है शिक्षक दिवस?
भारत में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाने का प्रसिद्ध परंपरा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन से जुड़ा हुआ है उनका जन्म 5 सितंबर 1888 को हुआ था जो एक महान दार्शनिक, शिक्षक, लेखक और शिक्षाविद् थें।
कहा जाता है कि जब विद्यार्थी और प्रशंसकों ने उनका जन्मदिन मनाने की इच्छा व्यक्त की तो उन्होंने अपने व्यक्तिगत जन्मदिन समारोह के बजाय इस दिन को शिक्षकों के सम्मान के रूप में मनाने का सुझाव दिया इसी विचार से भारत में 5 सितंबर को Teacher Day मनाने की परंपरा प्रचलित हुई।
Teacher’s Day 2026: डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का शिक्षा के क्षेत्र में योगदान?
डॉ. राधाकृष्णन भारतीय दर्शन और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले ऐसे विद्वान थे। जिन्होंने भारत दर्शन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समझने और प्रस्तुत करने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उनका व्यक्तिगत मानना था कि शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं बल्कि व्यक्ति के बौद्धिक, नैतिक और आध्यात्मिक विकास को भी सुनिश्चित करना उतना ही माइने रखता है।
Teacher’s Day 2026: शिक्षक दिवस का महत्व क्या है?
आज शिक्षा केवल किताबों और परीक्षाओं तक सीमित नहीं है डिजिटल शिक्षा, ऑनलाइन लर्निंग, ऑफिशियल इंटेलिजेंस और और नई तकनीक के दौड़ में शिक्षक की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो चुकी है।
अच्छा शिक्षक छात्रों को केवल विषय का ज्ञान नहीं देता बल्कि उसमें सो सवाल पूछने और समस्याओं का समाधान करने की क्षमता भी विकसित करता है।
- शिक्षक की योगदान को सम्मान देना।
- समाज और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका को सामने लाना।
- विद्यार्थीयों को अपने शिक्षक को के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर देना।
Teacher’s Day 2026: शिक्षा के महत्व की समझ
शिक्षक दिवस समाज में शिक्षकों के प्रति उनके महत्व को रेखांकित करता है यह संदेश देता है, कि गुणवंतापूर्वक शिक्षा राष्ट्र के विकास की आधारशिला है,
एक बेहतर शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान नहीं देता बल्कि उसमें आत्मविश्वास, अनुशासन, रचनात्मक और नैतिक मूल्यों का विकास करता है।

Teacher’s Day 2026: शिक्षक दिवस कैसे मनाया जाता है?
विद्यालय महाविद्यालय और कॉलेज में शिक्षक दिवस विद्यार्थियों द्वारा अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जाता है जो इस प्रकार भी हो सकतें हैं।
- Teacher’s Day समारोह
- सांस्कृतिक कार्यक्रम
- भाषण प्रतियोगिता
- कविता और निबंध लेखन
- वाद-विवाद प्रतियोगिता
- विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के लिए धन्यवाद कार्यक्रम
- पुराने विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों से मुलाकात
- विद्यार्थियों द्वारा विशेष प्रस्तुतियां
- कार्ड और उपहार देना
- शिक्षण-विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम
Teacher’s Day 2026: शिक्षक को क्या गिफ्ट दें?
शिक्षक दिवस पर कई बार महंगा उपहार देना जरूरी नहीं होता केवल विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों का सम्मान छोटा सा कार्ड या दिल से लिखा गया धन्यवाद संदेश ज्यादा मायने रखता है।
- खुद के हाथों से बनाया गया कार्ड
- कलम
- किताब
- छोटा सा पौधा
- विद्यार्थी और छात्रों से जुड़ी यादगार फोटो फ्रेम
- थैंक यू लेटर
- साथ में विदाई हुए फलों को याद कराने वाले फोटो
- आदि
Teacher’s Day 2026: डिजिटल शिक्षा
वर्तमान समय में शिक्षक की भूमिका तेजी से बदलती दिखाई पड़ रही है स्मार्ट क्लास, ऑनलाइन पढ़ाई, डिजिटल कंटेंट और AI आधारित learning tools ने पढ़ाई के तरीके को काफी हद तक बदल दिया है।
केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में चलाई जा रही PM eVIDYA पहल भी Digital और मल्टी मोड लर्निंग को बढ़ावा देता है, जिसमें Internet, TV, Rediyo और अन्य माध्यमों के जरिए शिक्षा उपलब्ध करने की व्यवस्था मौजूद है।
वही NEP 2020 के तहत शिक्षकों के प्रमोशन डेवलपमेंट पर भी काफी जोर दिया गया है, नेशनल पोर्टल ऑफ इंडिया के अनुसार शिक्षकों और हार्ड टीचर्स के लिए हर साल कम से कम 50 घंटे का कंटीन्यूअस प्रमोशन डेवलपमेंट अपॉर्चुनिटी में भागीदारी की अपेक्षा की गई है।
इससे स्पष्ट है, कि आधुनिक शिक्षा व्यवस्था में शिक्षक का काम केवल क्लासरूम तक सीमित नहीं रह गया है।
Teacher’s Day 2026: शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों की भूमिका
Teacher Day विद्यार्थियों के लिए केवल शिक्षक को उनके कार्यों के लिए शुभकामना देने का अवसर नहीं है, यह आत्म चिंतन का भी समय है,
विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों के प्रति मार्गदर्शन के लिए सम्मानित करने नियमित रूप से उनका सम्मान करने और अपने ज्ञान को सकारात्मक कार्यों में उपयोग करें एक विद्यार्थी की सफलता के पीछे वास्तव में उसके शिक्षक और पेरेंट्स का हाथ होता है, इसलिए उनके प्रयासों का भी सम्मान होना चाहिए।
Read More:
Teacher’s Day 2026: FAQ’s
Q. भारत में शिक्षक दिवस कब मनाया जाता है?
हर साल भारत में शिक्षक दिवस 5 सितंबर को ही मनाया जाता हैं।
Q. 5 सितंबर को शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है?
5 सितंबर को भारत के पूर्व राष्ट्रपति महान शिक्षाविद् और दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उनके सम्मान में भारत में शिक्षक दिवस मनाया जाता है।
Q. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन कौन थे?
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के प्रसिद्ध दार्शनिक, शिक्षाविद्, लेखक और भारत के दूसरे राष्ट्रपति थे।
Q. डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म कब हुआ था?
डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर 1888 को हुआ था।
Q. क्या Teachers Day पर स्कूल बंद रहते हैं?
नहीं। Teachers Day आमतौर पर स्कूल में समारोह या कार्यक्रम के रूप में विद्यार्थियों द्वारा विशेष रूप से मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य शिक्षकों के योगदान मार्गदर्शन और शिक्षा के क्षेत्र में उनकी भूमिका के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता करना होता है।
