LPG Gas eKYC 2026: इंडियन गैस, भारत गैस और एचपी गैस इस्तेमाल करने वाले घरेलू LPG ग्राहकों के लिए लंबे समय से केवाईसी सत्यापन के बारे में SMS अलर्ट या ऐप नोटिफिकेशन मिल रहा है, यदि आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो आप अकेले नहीं है। भारत भर के लाखों एलपीजी उपभोक्ता सिलेंडर बुकिंग ब्लॉक होने या मानसिक सब्सिडी मिलना बंद होने से पहले भारत गैस केवाईसी सत्यापन ऑनलाइन पूरा करने की होड़ लगी हुई है।
LPG Gas eKYC यानी Electronic Know Your Customer एक डिजिटल पहचान सत्यापन प्रक्रिया है जिसके माध्यम से तेल कंपनियां (IndianOil, HPCL, BPCL) गैस उपभोक्ताओं को गैस कनेक्शन को आपका आधार कार्ड से लिंक और वेरीफाइंग करती है जिसमें आपका नाम, पता, आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर वेरिफाई किया जाता है।
भारत सरकार द्वारा इस प्रक्रिया को मार्च 2026 से अनिवार्य कर दिया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य फर्जी और डुप्लीकेट गैस कनेक्शन को हटाना ताकि सब्सिडी सिर्फ असली और पात्र उपभोक्ताओं के खाते तक पहुंच सकें। वर्तमान समय में पूरे देश भर में करीबन 33.39 करोड़ एलपीजी कनेक्शन है
जिसमें 10.57 करोड़ से ज्यादा प्रधानमंत्री उज्जवल योजना (PMUY) लाभार्थी हैं, जिसमें से लाखों कनेक्शन अभी तक आधार लिंक नहीं किए गए हैं आज के इस आर्टिकल में आपको LPG Gas eKYC की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार पूर्वक बताया जाएगा eKYC क्यों अनिवार्य है, यह समझने के लिए हमारे इस आर्टिकल के अंत तक बनें रहें….
Quick Answer: LPG Gas eKYC 2026 एक डिजिटल आधार-आधारित सत्यापन प्रक्रिया है, जिसके जरिए LPG उपभोक्ता अपने गैस कनेक्शन की पहचान सत्यापित कर सकते हैं। Indane, Bharat Gas और HP Gas के ग्राहक संबंधित आधिकारिक ऐप/पोर्टल, गैस डिस्ट्रीब्यूटर या डिलीवरी एजेंट के माध्यम से e-KYC पूरा कर सकते हैं। इसके लिए आमतौर पर आधार कार्ड, आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर और LPG Consumer Number की जरूरत होती है। e-KYC पूरी करने से पहले अपने कनेक्शन का KYC Status जरूर चेक करें।
नोट: आपके ड्राफ्ट में e-KYC की अंतिम तारीख को लेकर अलग-अलग तारीखें (16 अगस्त, 23 अगस्त और 1 अक्टूबर 2026) दी गई हैं। प्रकाशित करने से पहले आधिकारिक OMC/सरकारी स्रोत से वर्तमान अंतिम तारीख की पुष्टि करना जरूरी है।
LPG Gas eKYC 2026: Latest Update
| केवाईसी की जानकारी | जानकारी |
| प्रक्रिया | LPG Aadhaar Biometric Authentication |
| मुख्य उद्देश्य | LPG consumer verification |
| Date | 1 अक्टूबर 2026 |
| जरूरी | जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक authentication नहीं किया है। |
| इंडियन गैस | e-KYC उपलब्ध |
| भारत गैस | e-KYC उपलब्ध |
| HP गैस | e-KYC उपलब्ध |
LPG e-KYC को लेकर भारत सरकार और सभी Oil Marketing Companies की ओर से लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसका उद्देश्य एलपीजी कनेक्शन को आधार लिंक से जोड़कर पात्र उपभोक्ताओं तक सब्सिडी को पहुंचाना और फर्जी और डुप्लीकेट कनेक्शन को हटाना है।
एलजी ई केवाईसी की डेडलाइन 16 अगस्त 2026 को खत्म हो रही है लेकिन तेल कंपनियों ने डेडलाइन को कुछ दिनों के लिए बढ़कर 1अक्टूबर 2026 कर दिया है ताकि जिन भी उपभोक्ताओं का ई केवाईसी अभी तक पेंडिंग है, वह उसे पूर्ण कर सकें हालांकि सभी राज्यों के लिए यह तारीख अलग-अलग भी हो सकती है।
इसलिए आपके लिए बेहतर है, कि आप इंतजार करने के बजाय जल्द से जल्द e-KYC पूरा कर ले क्योंकि डेडलाइन के अंतिम दोनों में सर्वर पर अधिक लोड पड़ने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
e-KYC न करने पर क्या होगा?
कई उपभोक्ता केवाईसी को एक नियमित औपचारिकता मानते हैं, लेकिन कुछ इसे नजर अंदाज भी करते हैं, जिसका परिणाम काफी गंभीर हो सकता है।
- घरेलू रेट पर सिलेंडर मिलना बंद हो जाएंगे।
- सिलेंडर रिफिल बुकिंग अवरुद्ध या विलंबित हो सकते हैं।
- आपके बैंक खाते में DBTL सब्सिडी रोक दी जाएगी।
- कुछ मामलों में e-KYC प्रक्रिया पूरी होने तक कनेक्शन पूरी तरह से रोक दिया जा सकता है।
- ऑनलाइन सिलेंडर बुकिंग के दौरान अकाउंट वेरीफिकेशन पेंडिंग होने पर बुकिंग कैंसिल की जा सकती है।
LPG Gas eKYC Online 2026: केवाईसी ऑनलाइन कैसे करें?
केवाईसी पूरी करने की तीन प्रक्रिया है, जो मोबाइल एप आधिकारिक प्रोटॉन या डिस्ट्रीब्यूटर यानी डिलीवरी बॉय के जरिए भी किया जा सकता है।
Indane Gas, HP Gas और Bharat Gas के लिए eKYC प्रक्रिया अलग-अलग होता है, जो नीचे बताया गया है।
LPG Gas eKYC 2026: Indane Gas के लिए eKYC
इंडियन गैस के लिए eKYC करने का पूरा प्रोसेस नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है।
- सबसे पहले आपको यह निश्चित कर लेना है, कि आपका Mobile Aadhaar से लिंक है क्योंकि OTP और face Verification इसी नंबर पर आएगा।
- गूगल प्ले स्टोर से IndianOil one app को डाउनलोड कर रजिस्टर मोबाइल नंबर से login करें।
- LPG सेक्शन में जाकर अपना कंज्यूमर नंबर सेलेक्ट करें और eKYC या Aadhaar Authentication के विकल्प पर Click करें।
- लास्ट में Aadhaar Face RD ( Ragistration Data) के जरिए फेस स्कैन कर OTP डालकर वेरिफिकेशन पूरा करें।
LPG Gas eKYC 2026: HP गैस के लिए eKYC
HP गैस के लिए eKYC करने का पूरा प्रोसेस नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है।
- HP गैस में ई केवाईसी करने के लिए सबसे पहले आपको HP Pay app को अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करना है।
- ध्यान रजिस्ट्रेशन करने के दौरान 4 अंको का MPIN सेट करना।
- अब “My HP” सेक्शन में जाकर LPG विकल्प को चयनित करें और अपना कंज्यूमर नंबर डालें।
- लास्ट में eKYC पर टाइप करें और आधार से जुड़ा mobile number verify करें और face Authentication पूरा कर पूरी प्रक्रिया करें।
LPG Gas eKYC 2026: Bharat गैस के लिए eKYC
Bharat गैस के लिए eKYC करने का पूरा प्रोसेस नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है।
- सबसे पहले भारत गैस के आधिकारिक वेबसाइट pmuy.gov.in/e-kyc.html पर जाएं।
- अपनी रजिस्टर्ड क्रैडेंशियल्स से लॉगिन करें और “View Consumer या Aadhaar Status” सेक्शन में जाएं।
- यहां “Update KYC” या “e-KYC” ऑप्शन को चयनित कर आधार नंबर और OTP या बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पूरा करें।
आप अपनी eKYC के लिए अगली गैस डिलीवरी के साथ डिलीवरी बॉय से भी बायोमेट्रिक स्कैन के जरिए eKYC करवा सकते हैं, जो की सबसे आसान और सटीक तरीका है।
LPG Gas eKYC 2026: ऑफलाइन कैसे करें?
दोस्तों यदि आपके पास स्मार्टफोन नहीं है, या आपको ऑनलाइन प्रक्रिया में दिक्कत आ रही है, तो आप सीधे अपने नजदीकी गैस डिस्ट्रीब्यूटर ऑफिस जाकर eKYC करवा सकते हैं, जिसके लिए आपको कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी।
- आधार कार्ड
- गैस पासबुक
- वोटर आईडी/पासपोर्ट (पहचान के लिए)
डिस्ट्रीब्यूटर ऑफिस में मौजूद बायोमेट्रिक डिवाइस से आपका फिंगरप्रिंट या फेस स्कैन लेकर तुरंत वेरिफिकेशन पूरा कर देगा।
LPG Gas eKYC 2026: आवश्यक दस्तावेज
एलपीजी गैस केवाईसी के लिए आपके पास इन दस्तावेजों का होना आवश्यक है।
- आधार कार्ड
- आधार लिंक मोबाइल नंबर (जो सक्रिय हो)
- गैस पासबुक/ LPG कंज्यूमर नंबर
- बैंक पासबुक ( सब्सिडी लिंकिंग के लिए)
LPG Gas eKYC status 2026: कैसे चेक करें?
ऐसे गैस उपभोक्ता जिन्होंने पहले से ही अपना ई केवाईसी पूरा कर लिया है, और अब हुए दोबारा प्रक्रिया दोहराने से पहले स्टेटस चेक करना चाहते हैं, वह नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।
- सबसे पहले PMUY.gov.in/e-kyc.html पोर्टल पर जाकर अपने अनुसार गैस कनेक्शन (Indane/HP/Bharat) को सेलेक्ट करें।
- रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर या कंज्यूमर नंबर से लॉगिन कर “View Consumer Profile” पर जाएं।
- ध्यान रखिए “KYC Status” के सामने अगर हरा टिक या Verified लिखा दिखे तो इसका मतलब आपका eKYC पूरा हो चुका है, अगर पीला या “Pending” निशान दिखा रहा है, तो आप जितना जल्द हो सके अपनी वेरीफिकेशन प्रोसेस को पूरा करें।
LPG Gas eKYC 2026: FAQ’s
Q. LPG eKYC 2026 कब तक कर सकते हैं?
डेडलाइन 23 अगस्त 2026 तक कर दी गई हालांकि डिस्ट्रीब्यूटर के हिसाब से सभी कंपनियों के लिए तारीख अलग-अलग हो सकती है।
Q. क्या एलजी eKYC के बिना सिलेंडर बुक किया जा सकता है?
हां, बुकिंग हो सकती है लेकिन एक केवाईसी पूरी न होने पर आपकी सब्सिडी वाली कीमत के बजाय कमर्शियल रेट चुकाना पड़ सकता है।
Q. क्या भारत गैस का ई केवाईसी अपडेट निशुल्क है?
हां, आधिकारिक प्रोटॉन और app के माध्यम से ऑनलाइन eKYC प्रक्रिया पूरी निशुल्क है।
Q. अगर मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है तो क्या करें?
ऑनलाइन eKYC पूरा करने के लिए आपको मोबाइल नंबर अपडेट करने हेतु नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाना होगा।
