Bihar Board Co Bihar Board Co Bihar Board • Results • Admit Card • Education News
Join WhatsApp
🔎 Search
LATEST UPDATE
Latest Update

UP Basic Shiksha ECCE Education Form 2026: यूपी में ईसीसी एजुकेटर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

05/09/2026 • Biharboard

UP Basic Shiksha ECCE Education Form 2026: उत्तर प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत बांदा जिले में ईसीसी एजुकेटर (ECCE Education) के 23 पदों पर भर्ती के लिए नया नोटिफिकेशन जारी कर दी गई हैं।

इस भर्ती का आयोजन यूपी रोजगार संगम (सेवायोजना) पोर्टल के जरिए आउटसोर्सिंग के आधार पर की जा रही है, वैसे युवा जो शिक्षा के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं, और सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकृत हैं, वे इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं आवेदन प्रक्रिया 31 अगस्त 2026 से शुरू कर दी गई है।

UP Basic Shiksha ECCE Education Form 2026: ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 8 सितंबर, ऐसे करें आवेदन 

ECCE Education भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कनिका अंतिम तिथि 8 सितंबर 2026 तक निर्धारित की गई है ऐसे में हुए तमाम उम्मीदवार जो इस भर्ती के लिए इच्छुक हैं, वह बिना समय गवाई निर्धारित तारीख से पहले पोर्टल पर फॉर्म सबमिट कर आवेदन प्रक्रिया पूरा कर लें।

ध्यान रहे इस आवेदन प्रक्रिया के लिए योग्य उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क जमा नहीं करना हैं, इस आवेदन के लिए सभी वर्ग के योग्य उम्मीदवार पात्र हैं वह बिना आवेदन शुल्क के अपना फॉर्म निर्धारित समय के भीतर भर सकते हैं। 

UP Basic Shiksha ECCE Education Form 2026: Highlight 

बोर्ड का नामजानकारी
भर्ती का नामUP Basic Shiksha ECCE Educator Recruitment 2026
पद का नामECCE Educator
विभागबेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश
भर्ती का प्रकारआउटसोर्सिंग / संविदा आधारित
कुल पदजिला-वार
आवेदन शुरूजिला-वार
आवेदन की अंतिम तिथिजिला-वार
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन शुल्क₹0/-
आयु सीमा18 से 40 वर्ष*
शैक्षणिक योग्यतामान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आवश्यक योग्यता; संबंधित ECCE/Nursery Teacher Education/NTT/CT Nursery/DPSE योग्यता लागू हो सकती है
वेतनलगभग ₹10,313 प्रति माह
Pay Range₹10,001 – ₹20,000
नौकरी का स्थानउत्तर प्रदेश
आधिकारिक आवेदन पोर्टलUP Sewayojan Portal
आधिकारिक वेबसाइटsewayojan.up.nic.in

UP Basic Shiksha ECCE Education Form 2026: ECCE Education भर्ती के लिए आवश्यक योग्यता 

इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात की जाए तो विभाग द्वारा कुछ आवश्यक योग्यता निर्धारित की गई है, जो इस प्रकार है।

  • आवेदन कर्ता की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच का होना चाहिए।
  • आवेदनकर्ता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से गृह विज्ञान (Home Science) मुख्य विषय के साथ कम से कम 50% अंक से स्नातक डिग्री प्राप्त करने वाला होना चाहिए।
  • NCERT समानता प्राप्त संस्थान से 2 वर्षीय Nursery Teacher Education, NTT, CT (Nursery) या DPSE डिप्लोमा वाला होना चाहिए।

Read More: Teacher’s Day 2026

UP Basic Shiksha ECCE Education Form 2026: कैसे फॉर्म भरें?

इस भर्ती में शामिल होने वाली उम्मीदवारों को यूपी सेवायोजन पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करनी होगी जो नीचे स्टेप बाय स्टेप हमारे द्वारा बताई गई है।

  • फॉर्म भरने के लिए सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश सेवायोजन पोर्टल पर जाएं।
  • यदि आपका रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर नहीं है, तो पहले अपना प्रोफाइल बनाएं। 
  • इसके बाद आउटसोर्सिंग नौकरियां वाले क्षेत्र पर जाकर “UP Basic Shiksha ECCE Education Form 2026” को चयनित करें।
  • आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपने योग्यता, पहचान पत्र तथा निवास प्रमाण से जुड़ी जानकारी को दर्ज करें।
  • विभाग द्वारा मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, हस्ताक्षर, आईडी प्रूफ स्कैन करके अपलोड कर दें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद Preview में जाकर पूरी जानकारी की जांच दोबारा कर लें।
  • फॉर्म सबमिट होने के बाद अंत में इसका एक प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

UP Basic Shiksha ECCE Education Form 2026: ऑनलाइन आवेदन लिंक 

सभी उम्मीदवार सेवायोजन पोर्टल https://sewayojan.up.nic.in के माध्यम से अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं, आवेदन करने से पहले उम्मीदवार यह अवश्य सुनिश्चित कर लें कि वह भर्ती की सभी पात्रता और शर्तों को पूरा करते हैं।

Biharboard
✍️ लेखक

Biharboard

Education Writer & Content Author

Krishna Shah-2022 से लेखन क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे शिक्षा, बिहार बोर्ड, रिजल्ट, एडमिट कार्ड, मॉडल पेपर और लेटेस्ट अपडेट्स से जुड़ी उपयोगी जानकारी सरल भाषा में लिखते हैं।