Bihar Board Co Bihar Board Co Bihar Board • Results • Admit Card • Education News
Join WhatsApp
🔎 Search
LATEST UPDATE
Yojana

PM Vishwakarma Yojana: कारीगरों के लिए खुशखबरी, लोन का पात्रता देखें, टूलकिट, ट्रेनिंग और पूरी आवेदन प्रक्रिया

29/09/2026 • Krishna Shah

PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही एक अहम योजना है, जिसका उद्देश्य कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक सहायता, कौशल प्रशिक्षण, आधुनिक उपकरण और बाजार से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की गई थी।

जिसे केंद्र सरकार द्वारा 17 सितंबर 2023 को शुरू किया गया था। गुणवंता में सुधार के साथ-साथ विश्वकर्मा यानी कारीगरों और शिल्पकारों के उत्पादों और सेवाओं की पहुंच में सुधार करना और यह सुनिश्चित करना है, कि वह घरेलू और वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं के साथ एकीकृत हो।

सितंबर 2026 में इस योजना का सबसे बड़ा उद्देश्य 30 लाख लाभार्थियों के रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य हासिल कर लिया है 18 सितंबर 2026 को MSME मंत्रालय की ओर से जारी हुई जानकारी के अनुसार लगभग 24.50 लाख कारीगर Basic Skill Training पूरी कर चुके हैं जबकि 18.15 लाख Modern Toolkits वितरित किए जा चुके हैं, लगभग 16.18 लाख Vishwakarma को ₹1 लाख तक का लोन सहायता राशि के रूप में मिल चुका है।

 इस योजना के लिए पात्र लाभार्थी को दो चरणों में कुल ₹,3 लाख रुपए तक का बिना गारंटी वाला लोन दिया जाएगा अगर आप भी इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आज का आर्टिकल आपके लिए बेहद कारगर साबित होने वाला हैं, क्योंकि इसमें PM Vishwakarma से जुड़ी संपूर्ण जानकारी विस्तार पूर्वक उपलब्ध कराई गई है, इसलिए इस आर्टिकल के अंत तक बन रहें।

PM Vishwakarma Yojana: Overview 

Vishwakarma Yojana FeatureDetails
Scheme NamePM Vishwakarma Yojana
Launch Date17 September 2023
Launched ByGovernment of India
MinistryMinistry of Micro, Small & Medium Enterprises (MSME)
Target BeneficiariesTraditional artisans and craftspeople
Eligible Trades18 traditional trades covered under the scheme
Minimum Age18 years
Type of EmploymentSelf-employment in the unorganised sector
Main BenefitsSkill training, toolkit incentive, credit support and other assistance
Registration ModeOnline registration through the official PM Vishwakarma portal
Beneficiary IdentificationVerification through the prescribed registration and verification process
PurposeTo support traditional artisans, improve their skills and help them expand their livelihood opportunities

PM Vishwakarma Yojana: आवश्यक पात्रता 

पीएम विश्वकर्म योजना के लिए कुछ आवश्यक Eligibility निर्धारित किए गए हैं, जिस पर खड़े उतरने वाले कारीगर को ही PM Vishwakarma Yojana का लाभ उठा पाएंगे।

  • PM Vishwakarma Yojana का लाभ उठाने वाले आवेदक की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक इस योजना में शामिल किसी एक पारंपरिक ट्रेड या व्यवसाय में काम करना चाहिए जिसमें मुख्य रूप से हाथों और औजारों की मदद से काम करने वाले कारीगर और शिल्पकार शामिल है।

 इस योजना के अंतर्गत सुनार, लोहार, बई कुम्हार मूर्तिकार मोची राजमिस्त्री नाई धोबी दरजी सहित कई पारंपरिक व्यवसाय शामिल हैं।

  • आवेदक अपने पारंपरिक व्यवसाय में स्वयं काम करने वाला होना चाहिए। 
  • इसके लिए वही आवेदन कर सकता है, जो पहले से किसी सरकारी योजना का लाभ नहीं प्राप्त किया हो।

PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्म योजना के क्या-क्या फायदे हैं? 

इस योजना के तहत पात्र कारीगरों को PM Vishwakarma Certificate और ID card उपलब्ध कराया जाता है, इसके अतिरिक्त ट्रेनिंग के दौरान कार्यक्रमों को ₹500 प्रतिदिन का स्टाइपेंड, ₹10,00 का ट्रांसपोर्ट अलाउंस और टूलकिट खरीदने के लिए ₹15,000 तक की सहायता राशि भी दी जाती है। पात्र लाभार्थी को दो चरणों में कुल ₹,3 लाख रुपए तक का बिना गारंटी वाला लोन दिया जाएगा

PM Vishwakarma Yojana: मिलेगा ₹3 लाख का लोन 

केंद्र सरकार द्वारा इस योजना के लिए पात्र कारीगरों को कुल ₹3 लाख तक का collateral-free लोन दिया जाता हैं, जो दो चरणों में दिया जाता है पहले चरण में एक लाख का लोन दिया जाता है

इसकी पेमेंट अभी 8 महीने तक निर्धारित की गई है पहले चरणों की अंश पूरी करने के बाद दूसरे चरण में ₹2 लाख तक का लोन दिया जाता है, जिसकी पेमेंट अवधि लगभग 30 महीने के आसपास होती है, लोन के लिए ब्याज दर 5% तय की गई हैं।

PM Vishwakarma Yojana: आवेदन करने के लिए जरूरी कागजात 

पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए आवेदन करने वाले लाभार्थी ध्यान दें योजना में आवेदन/ Registration करते समय आपसे कुछ आवश्यक Documents की मांग की जाएगी। जो कुछ इस प्रकार हैं।

  • आधार कार्ड 
  • आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर 
  • बैंक खाते का विवरण 
  • राशन कार्ड 
  • व्यक्तिगत एवं परिवार की जानकारी 
  • पारंपरिक व्यवसाय/ट्रेड की जानकारी 

ध्यान दें- PM Vishwakarma Yojana मैं आवेदन करने के लिए आवेदकों को ऊपर दिए गए सभी दस्तावेज पहले से तैयार रखना चाहिए पीएम विश्वकर्म योजना पंजीकरण निशुल्क हैं, और आवेदन कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या आधिकारिक PM Vishwakarma पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है।

PM Vishwakarma Yojana: आवेदन प्रक्रिया 

पीएम विश्वकर्म योजना के लिए रजिस्ट्रेशन ऑफलाइन/ऑनलाइन दोनों माध्यमों से किया जाता है, यदि किसी व्यक्ति को Online Registration करने में कठिनाई आती है, तो वह अपने नजदीकी (CSC) की मदद से आवेदन कर सकते हैं।

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए PM Vishwakarma के ऑफिशल पोर्टल पर जाएं।
  • ध्यान रहें आपके पास Aadhaar और Mobile Number तत्काल उपलब्ध होना चाहिए।
  • Aadhaar based प्रमाणीकरण प्रक्रिया पूरा करें। 
  • अब आपसे आपकी व्यक्तिगत जानकारी मांगी जाएगी जिसे अच्छे से दर्ज करें। 
  • अपने ट्रेड की सही-सही जानकारी दें। 
  • बैंक अकाउंट से जुड़ी जानकारी को सावधानी से पूरा करें। 
  • आवेदन में दी गई जानकारियों की जांच कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद वेरिफिकेशन पर  प्रक्रिया का इंतजार करें। 
  • अंत में वेरिफिकेशन और approval की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको इस योजना का लाभ प्राप्त होने लगेगा।

PM Vishwakarma Yojana: Important Links 

महत्वपूर्ण लिंकलिंक
PM Vishwakarma आधिकारिक पोर्टलयहाँ क्लिक करें
PM Vishwakarma पोर्टल / लॉगिनयहाँ क्लिक करें
PM Vishwakarma योजना की गाइडलाइनगाइडलाइन डाउनलोड करें
MSME मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
PM Vishwakarma की आधिकारिक जानकारी (PIB)यहाँ क्लिक करें
MSME महत्वपूर्ण लिंकयहाँ क्लिक करें
PM Vishwakarma हेल्पलाइन नंबर1800-267-7777

PM Vishwakarma Yojana: FAQ’s

Q. PM Vishwakarma Yojana 2026 क्या हैं?

PM Vishwakarma Yojana केंद्र सरकार की योजना जिसका उद्देश्य कार्यक्रम और शिल्पकारों को पहचान, कौशल प्रशिक्षण, आधुनिक टूलकिट, आसान ऋण और मार्केटिंग सहायता प्रदान करना है।

Q. PM Vishwakarma Yojana लाभ कौन-कौन ले सकता है?

इस योजना के तहत 18 पारंपरिक ट्रेंड में काम करने वाले कारीगर और शिल्पकार पात्र होंगे जिसमें बधाई, नाव बनाने वाला, लोहार, सुनार, कुम्हार, मूर्तिकार, मोची, राजमिस्त्री, नाई, धोबी, दर्जी और मछली पकड़ने वाला शामिल हैं।

Q. PM Vishwakarma Yojana में कितने रुपए तक का लोन मिलता है।

पीएम विश्वकर्म योजना के तहत ₹3 लाख तक का लोन बिना जमानत ऋण, दो चरणों में उपलब्ध कराया जाता है, जिसमें पहला चरण ₹1 लाख तक और दूसरा चरण ₹2 लाख तक का होता है।

Krishna Shah
✍️ लेखक

Krishna Shah

Education Writer & Content Author

Krishna Shah-2022 से लेखन क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे शिक्षा, बिहार बोर्ड, रिजल्ट, एडमिट कार्ड, मॉडल पेपर और लेटेस्ट अपडेट्स से जुड़ी उपयोगी जानकारी सरल भाषा में लिखते हैं।